13 अगस्त को ज़िला के सभी न्यायालय परिसरों में नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

10 अगस्त ज़िला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर, कण्डाघाट, अर्की, कसौली, नालागढ़ कोर्ट परिसर में 13 अगस्त, 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण अंशु चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निपटारे समझौते के आधार पर किए जाएंगे। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चलान के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क दृर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भतों और सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर इस दौरान मामलों का निपटरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है तथा न्यायालय शूल्क नहीं लगता। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करवाने के लिए 13 अगस्त, 2022 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं या जिस अदालत में मामला विचाराधीन है उस अदालत में भी आवेदन दे सकता हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News