10 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 अगस्त, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत उप मण्डल नालागढ़-1 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि इस कारण प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, बीर प्लासी, ढ़ेरोवाल, गिहड, चांदपुर, नाथू प्लासी, तेलीवाल, बेहरामपुर एवं औद्योगिक इकाइयां आई.सी.सी, लियो डिज़ाइन, के.सी.एल., बायोडील, सम्राट, प्लाईवुड, विजय, यामदा, एल.एस., एल्फिन, वी लाइन, बंसल जनरेशन, ग्रीन हॉक, आर.एस ग्रीन, अनुत्तम, मास्टर, बिल्डर, क्लासिक न्यू टेक फ़िल्टर, सैनी स्टोन क्रेशर, हिमालय स्टोर क्रेशर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
गांधीग्राम, बोहली, रीउन, बनन, जीयाना, समलेच में भी कट
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 अगस्त, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक गांधीग्राम, बोहली, रीउन, बनन, जीयाना, समलेच एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।















