DNN बद्दी
06 अगस्त। मौजूदा समय में तेजी से बढ़ते प्रदूषण और ग्लोवल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी रास्ता है। भविष्य में अगर हम स्वच्छ वातावरण चाहते हैं तो हमें वर्तमान में पौधो लगाने होंगे और उनकी अस्तित्व में आने तक देखभाव करनी होगी। बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पुलिस थाना बद्दी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने कहा कि हम सबके छोटे छोटे सामूहिक प्रयास पर्यावरण की रक्षा में कारगर साबित होंगे। उन्होंने बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अन्य संस्थाओं को भी पौधारोपण और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इससे पहले डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह, थाना प्रभारी दया राम व पुलिस जवानों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर थाना परिसर व चिल्ड्रन पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने थाना प्रभारी बद्दी दया राम के प्रयासों की भी सराहना कि जिनके अथक प्रयास से थाना परिसर में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया गया है।
प्रिंट एंड इलैक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिशन के प्रदेशाध्यक्ष विजय चंदेल व बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लवली ठाकुर ने बताया कि शनिवार को पुलिस थाना बद्दी के परिसर में पौधारोपण किया गया। डीएसपी नवदीप सिंह, थाना प्रभारी दया राम व पुलिस जवानों के साथ मिलकर एसोसिएशन ने नीम, पीपल, बेलपत्र, ईमली,
आंवला, जंड व जामुन के पौधे लगाए।
प्रदेश महासचिव ओम शर्मा व उपाध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन ऐसे स्थानों पर पौधारोपण कर रही है जहां कोई न कोई न पौधों की देखभाल कर सके। वहीं एसोसिएशन भी अस्तित्व में आने तक पौधों की देखभाल करेगी। इससे पहले हनुमान मंदिर झाड़माजरी में पौधारोपण किया गया था। इस मौके पर मुख्यातिथि डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह के साथ एसएचओ बद्दी दया राम, पीएसओ डीएसपी सुभाष शर्मा, सुखविंद्र सिंह, एचसी सतनाम, एचएससी पवन कुमार, कांस्टेवल मक्खन सिंह, एमसी तरसेम कुमार, एसएससी चालक अशोक, विजय चंदेल, ओम शर्मा, लवली ठाकुर, नंदलाल वर्मा, नयना वर्मा, प्रवीण कौशिक, गुरप्रीत सिंह गब्बर, रजनीश ठाकुर, प्रभजीत पम्मी, राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र गुर्जर, शमशेर सिंह चंदेल, रणजीत सिंह, गिनी मोहम्मद, निर्मल सिंह उपस्थित रहे।















