पहली अक्तूबर इन लोगों के जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में नाम

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

6 अगस्त। निर्वाचक रजिष्ट्रकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 22-मनाली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आगामी 16 अगस्त से 11 सितम्बर तक उनके कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, बूथ लेवल अधिकारी के कार्यालय तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र में किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान नये मतदाता जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तथा जिनकी आयु पहली अक्तूबर 2022 को 18 साल या इससे अधिक हो, के नामों को सूची में जोड़ा जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के अलावा अशुद्ध नामों को शुद्ध किया जाएगा तथा विवाह, मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को काटा जाएगा। इसके लिये प्ररूप 6,7 और 8 जो उपयुक्त हो भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनमा की सुविधा के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आगामी 27 व 28 अगस्त तथा 3 व 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे दावे व आक्षेप दाखिल करने के िलये विशेष अभियानों एवं बूथ स्तर के एजेन्टों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जो मतदाता किसी कारण अपना पहचान पत्र दूसरी बार बनाना चाहते हैं, वे भी उक्त अवधि में अपने मतदान केन्द्र के अभिहित अधिकारी तथा बूथ स्तर के अधिकारी के कार्यालीय में संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News