पंचायत उप चुनाव के लिए 10 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

4 अगस्त। विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के दृष्टिगत 10 अगस्त, 2022 (बुधवार) को मतदान के दिन विकास खण्ड नालागढ़ के ग्राम पंचायत सौर, ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड नम्बर 02, ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर 03, ग्राम पंचायत मांगू, ग्राम पचंायत ग्याणा और विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत संघोई में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह जानकारी ज़िला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त पंचायत से बाहर कार्यरत कर्मचारियों को भी मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। इसके लिए उन्हें मतदान के प्रमाण के रूप में सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

News Archives

Latest News