06 अगस्त को सोलन जिला के इस हिस्से में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Nalagarh Others Solan


DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. गोदरेज फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर 01 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।
रंजीत ठाकुर ने कहा कि 06 अगस्त, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक रडीयाली, चोकीवाला, रंगुवाल, सल्हेवाल, मंगुवाल, कंगनवाल, सनरेह, भाटियां एवं औद्योगिक विद्युत इकाइयां, दया इंडस्ट्रीज, आर्यन वेदा, एलोफिक, ग्लेनमार्क, नील ऑटो, बोरकर, वाल्लिस, नव पैकर्स, राधा माधव, डाइवरसे, वी.पी.सी.एल., पेंगुइन में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News