CM जयराम का कार्यक्रम रद बिंदल ने किया शुभारंभ

Entertainment Politics Solan

DNN सोलन
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव डा. राजीव बिंदल ने राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के अवसर पर विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारंभ किया। डा. बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मेलों एवं उत्सवों में विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनियां आम जन के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहती हैं।

इन प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को जहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी मिलती हैं वहीं यहां लोगों की शंकाओं का समाधान भी होता है। उन्होंने आशा जताई कि प्रदर्शनियां अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल रहेगी। उन्होंने प्रदर्शनियों में प्रदर्शित उत्पादों, उपकरणों एवं जानकारी में गहन रूचि दिखाई।

दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News