फिलफाट फोरम ने पौधा रोपण किया

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

24 जुलाई हिमाचल प्रदेश की जानीमानी सांस्कृतिक, साहित्यक,एवं समाजिक संस्था फिलफाट फोरम ने आज अपनी संस्था के उद्देश्यों का अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ पर्यावरण के संरक्षण हेतु रचनात्मक कदम उठाते हुए सोलन से.19. कि.मी. दूर सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल धारों की धार में पौधा रोपण  किया।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष विजय पूरी ने बतलाया कि संस्था का ये कृतसंकल्प है कि संस्था सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ समाजिक कार्यक्रम में भी बढचढ़ कर भाग ले इसी अनुक्रम में आज संस्था के मैंबरों ने सामुहिक रुप से वर्षा ऋतु में लगने वाले पोधों का रोपण किया व धारों की धार में बान व देवदार के 50 से ऊपर पोधे लगाए गए।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में विजय पूरी, राजीव उप्पल, सुनीता शर्मा, रशिम धर सूद, गुलाब सिंह नामधारी,राजेन्द्र शर्मा, धर्म पाल, रवि कंवरपाल, भेदराम वर्मा,मनोज गुप्ता, मीनाक्षी उप्पल, नीलम राणा,प्रभा शर्मा,रक्षा, अनिता, व कुसम शर्मा के अतिरिक्त अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Latest News