सेब सीजन में सोलन मंडी की हालत बदहाल, कीचड़ और गंदगी का आलम, पार्किग की सुविधा नहीं – अनिंदर सिंह नौटी,आप किसान विंग अध्यक्ष

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

21 जुलाई आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि सेब सीजन में सोलन मंडी की हालत बदहाल है। यहां पर कीचड़ और गंदगी का आलम है। शिमला, किन्नौर सहित पूरे प्रदेश के बागवान अपना सेब यहां बेंचने के लिए लाते हैं। यहां अरबों रुपए के सेब का व्यापार होता है। अभी सेब सीजन शुरु हुआ लेकिन सरकार सेब मंडी में बागवानों के लिए व्यवस्था करने में नाकाम है। आप किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष नौटी ने सोलन मंडी से वीडियो जारी कर मंडी की बदहाली को बताया। सेब मंडी में खड़े होने वाले ट्रकों के लिए पार्किग की सुविधा भी नहीं है। वहीं व्यापारियों के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। आप किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष नौटी ने सरकार ने आरोप लगाया कि सेब सीजन में बागवानी मंत्री गायब हैं। जबकि सीजन के समय मंत्री को मंडियों में होना चाहिए। मंडी में आने वाले व्यापारियों और बागवानों को सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए। लेकिन कांग्रेस और भाजपा सरकार पिछले 70 सालों में बागवानों को मंडी की सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम रहे हैं। अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि सेब सीजन में यहां हजारों व्यापारी सेब की खरीददारी करने आते हैं लेकिन उनके लिए भी कोई सुविधा नहीं है। जब व्यापारी को सुविधा नहीं मिलेगी तो वह मंडी नहीं आएगा और बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिलेंगे। नौटी ने कहा कि सेब सीजन में एपीएमसी सहित सरकार के सभी अधिकारी नदारत हैं। उनको यहां आकर देखना चाहिए कि मंडी की हालत क्या हैं। ऐसे कीचड़ और गंदगी के आलम में अरबों रुपए का व्यापार कैसे होगा। सरकार बागवानों को सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम है।

News Archives

Latest News