इस माह के अंत तक ब्लड बैंक आरम्भ करने के प्रयास – महेन्द्र पाल गुर्जर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

20 जुलाई  रेड क्रॉस समिति द्वारा ब्लड बैंक नालागढ़ के लिए सभी सुविधा से युक्त मोबाईल वैन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में पहुंच गई। यह जानकारी आज उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस मोबाईल वैन को शिमला से प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस समिति अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने नालागढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह मोबाईल वैन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यह वैन गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से रक्त एकत्रित करने में सहायता करेगी। इससे बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाने के लिए रक्त आसानी से उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि मोबाईल वैन में डोनर रजिस्ट्रेशन काउंटर, 03 डोनर काउच, 01 डोनर बेड, डोनर रेस्टिंग सोफा, डोनर रिफ्रेशमेंट पेंट्री, ब्लड बैग रेफ्रिजरेटर, इक्विपमेंट स्टोरेज कैबिनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इंजन से चलने वाला एयर कंडीशनर, बैक पावर के लिए स्प्लिट यूनिट एयर कंडीशनर जेनरेटर इन्वर्टर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एक्सेसरीज के साथ सिलेंडर, एलईडी रूफ लाइट, कोच पंखे, स्टोरेज की व्यवस्था इत्यादि सुविधाएं दी गई हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि नालागढ़ में इस माह के अंत तक ब्लड बैंक आरम्भ करने के प्रयास किए जाएगे।
इस अवसर पर मनोनीत पार्षद सौरभ धीमान, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी, अधीक्षक पूनम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News Archives

Latest News