ग्राम पंचायत पड़ग में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

20 जुलाई ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पड़ग में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंशु चौधरी ने की।
अंशु चौधरी ने कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविरों के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान कर रहा है ताकि समय पर नागरिक इनसे विधि सम्मत लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि आपस के अनेक मसले बातचीत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए न्यायालय द्वारा मध्यस्थता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया मध्यस्थता के द्वारा विभिन्न मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।
अंशु चौधरी ने उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, घरेलू हिंसा, नालसा, मोटर वाहन अधिनियम, लोक अदालत इत्यादि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा कश्यप, उप प्रधान वेद प्रकाश सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News