DNN नाहन
19 जुलाई। औद्योगिक क्षेत्र का कालाअंब के टोल बैरियर पर हरियाणा के कुछ लोगों ने टोल बैरियर के कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के हरियाणा नंबर की एक गाड़ी मोगीनंद की ओर से कालाअंब बैरियर की ओर बड़ी तेज रफ्तार से आई। गाड़ी में तीन चार लोग पहुंचे। बताया जा रहा है जैसे ही उन्होंने बैरियर क्रॉस करने की कोशिश की तो टोल बैरियर कर्मियों ने रोक दिया। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों ने कहा कि उनके पास है। टोल बैरियर कर्मी ने पास दिखाने के लिए कहा, जिस पर गाड़ी में सवार सभी नीचे उतरे और टोल बैरियर के दो कर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। टोल बैरियर के मालिक रमेश चौहान का कहना है कि शराब पीए हुए व्यक्तियों ने उनके कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया। बैरियर पर जब बदमाश टोल बैरियर कर्मियों को पीट रहे थे तो चीख पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आता देख बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना काला अंब थाना को भी दी गई। कालाअंब थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों के घरों पर दबिश भी दी लेकिन सभी बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह टोल कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















