नालागढ़ में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़

नालागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू करदी है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की न्यू नालागढ़ में 34 वर्षीय व्यक्ति ने किसी चीज़ का सेवन कर आत्महत्या कर ली हैं। सूचना मिलने पर पुलिस नालागढ़ अस्पताल पहुंची और पाया की 34 वर्षीय अमर सिंह निवासी रामशहर अपनी पत्नी के साथ न्यू नालागढ़ में रह रहा था। मृतक के परिजनों द्वारा पत्नी पर मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में हो रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वहीं डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया की पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है की उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है उन्होंने पुलिस से मृतक की पत्नी पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।

News Archives

Latest News