कांग्रेस एक डूबता जहाज : खन्ना

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
16 जुलाई भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसमें शामिल होने वाले नेता भी जल्द ही डूबेंगे।
 उन्होंने कहा कि दो कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा कमजोर नहीं होगी। दोनों नेता काफी समय से पार्टी में निष्क्रिय थे।
 उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां एक छोटा कार्यकर्ता प्रदेश का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन कांग्रेस केवल एक परिवार द्वारा शासित होती है।
 कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच अंतर का एहसास होगा।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं चुन सकी, ऐसी पार्टी अनुशासनहीनता का पर्याय है।
 भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस एक परिवार आधारित राजनीतिक दल है।
 उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को एक छोटी सी सलाह देना चाहूंगा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कोई भी भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हों वो कभी भी बड़े नेते नहीं बन सकते।

News Archives

Latest News