DNN धर्मपुर
33 वर्षीय 1 युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार जिला के धर्मपुर थाना के तहत छेड़छाड़ की शिकायत लड़की ने पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण के तौर पर हुई है।