शिमला में भारी बारिश ने फिर बरपाया कहर, भूस्खलन से एक की मौत, दो घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात से शिमला में लगातार भारी बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश के चलते शिमला के ढली इलाके में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से सड़क किनारे सो रही एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह युवतियां मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और सड़क किनारे दवा बेचने का काम करती हैं। मृतक की पहचान 14 वर्षीय करीना के रूप में हुई है। जबकि 16 वर्षीय आशा और 14 वर्षीय कुलविंदर भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हुई हैं।

Latest News