DNN शिमला
शिमला में शराब पी रहे लोगों के बीच बहस होने के बाद 2 लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पनेश क्षेत्र के फगेड़ा गांव में ज्ञान चंद, नरेश प्रेम लाल एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान नशे में धुत्त नरेश और प्रेम लाल ने मिलकर ज्ञान चंद की धुनाई कर डाली और इसी चीज से वार कर दिया। इसके बाद ज्ञान चंद बेसुध हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों ने पंचायत प्रधान को और पुलिस को दी। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक ज्ञान चंद दम तोड़ चुका था, ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. भेजा। उसके बाद पुलिस ने आरोपी नरेश और प्रेम लाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


















