DNN बद्दी
यू-टयूब पर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन का टैलेंट खूब धमाल मचा रहा है। बद्दी के बिलांवाली के उभरते कलाकार जय सिंह और नालागढ़ के रमन प्रधान ने गाने को लोगों ने खूब सराहा है। बिलांवाली के युवा जय सिंह ने बताया कि यू-टयूब पर वी राईडिंग इन मोहाली गाने को 6 जून को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने को 16 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। बिलांवाली के गायक जय सिंह ने बताया कि उन्होंने इस गाने में आवाज देने के साथ साथ मु य रोल में भूमिका निभाई है। जबकि गाने का यूजिक मनताज ने दिया है और मॉडल वर्षा डांगी ने बतौर कलाकार इसमें काम किया है।
गाने को डायरेक्ट यंग ठाकुर ने किया जबकि बतौर क्लरिस्ट हदी अयाज ने सहयोग दिया है। गांने की शूटिंग मोहाली में की गई, जिसमें बद्दी के कई स्थानीय युवाओं ने बतौर सह-कलाकार काम किया है। जय सिंह ने बताय कि बीबीएन पंजाब और हरियाणा की सीमा से सट्टा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर पंजाबी गानों को खूब पंसद किया जाता है। गाने के मेन थीम वी राईडिंग इन मोहाली को भी लोगों ने खासा पंसद किया है।
वहीं लेटेस्ट रिलेशन और सांग 35-40 से पहले यू-टयूब पर धमाल मचा चुकी गायक धीरज रैपर की टीम ने नया गाना 10 जून को यू-टयूब पर रिलीज किया। गाने का टाईल नित्त नंवी है जिसे नालागढ़ के जस्सी सैणी ने लिखा और गाया है। इस गाने की मु य भूमिका में नालागढ़ के रमन प्रधान नजर आ रहे हैं जिन्होंने लेटेस्ट रिलेशन में भी धीरज रैपर के साथ बतौर सह कलाकार भूमिका निभाई थी। नित्त नंवी गाने को डायरेक्ट संदीप बेनीपाल और कर्णवीर ने किया है। बतौर मॉडल इस गाने में सवीता राजपूत के अलावा विवेक ने भूमिका निभाई है। इस गाने की शूटिंग नालागढ़ में हुई है और रिलीज के 24 घंटे के दौरान गाने को 4000 से अधिक लोगों ने देखा है। धीरज रैपर ने बताया कि बीबीएन के कलाकार पंजाबी गायकों को टक्कर दे रहे हैं, सुविधाओं के आभाव के बावजूद कड़ी मेहनत और टीम वर्क ने बीबीएन के युवाओं को नया मंच दिया है।



















