महिला की मौत पर पति के खिलाफ हुई FIR

Arki Crime

DNN दाड़लाघाट (आशीष)
दाड़लाघाट में एक महिला ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कांता देवी ने जहरीला कीटनाशक खा लिया है। उसकी हालत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए दाड़लाघाट पहुंचा गया। यहां से डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News