परवाणू में फंसी टिंबर ट्रेल में ट्रॉली रेस्क्यू शुरू

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
20 जून। सोलन के परमाणु स्थित टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट में टिंबर ट्रेल ट्रॉली फंस गई है। जिसमें 5 से 6 लोग सवार हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन पुलिस व टिंबर ट्रेल मैनेजमेंट के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू का कार्य शुरू हो गया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि ट्रॉली में 5 से 6 लोग मौजूद हैं।

Latest News