जिला सोलन में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगह पर होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

Others Solan

DNN सोलन

जिला सोलन मे 21 जून को 8वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग जिला सोलन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोलन पुलिस ग्राउंड मे किया जायगा
योग दिवस पर यह कार्यक्रम प्रात 7 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देशराज बनयाल ने दी।
उन्होने बताया कि जिला सोलन मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सोलन पुलिस ग्राउंड के लगभग 2 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। उन्होने यह भी जानकारी दी कि इस मोके पर सारी व्यवस्था आयुष विभाग द्वारा कि जायगी। डाक्टर बन्याल ने यह भी बताया कि जिला मे पंचायत के सहयोग से सभी आयुर्वेदीक केंद्रो सहित 10 अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। योग गुरु डॉक्टर मंजेश शर्मा ने बताया कि योग हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है और और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। योग प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए आज कि इस भाग दौड़ वाली जिंदगी मे योग व्यक्ति को तरोताजा रखने के साथ साथ बिमारियों से भी दूर रखता है।

News Archives

Latest News