सोशल मीडिया पर भी भाजपाईयों की हो रही किरकिरी

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी 

18 जून नगर परिषद बद्दी के नये अध्यक्ष का नालागढ़ में हुआ शपथ समारोह कुछ भाजपाईयों के अरमानों पर पानी फेर गया। प्रशासन के समक्ष भाजपाईयों की पेश नहीं चली, जिसके चलते नगर परिषद बद्दी के कुछ भाजपाई खुद को अब ठगा-ठगा का महसूस कर रहे हैं। आंतरिक पुष्ट सूत्रों से पता चला है कि नगर परिषद बद्दी के नये अध्यक्ष जस्सी चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह कुछ भाजपाई बद्दी में करवाना चाहते थे। जिसके लिए भाजपाईयों ने प्रशासन पर दबाब भी डाला और अपनी जिद को पूरा करने के लिए एसडीएम नालागढ़ को मंत्रियों और आला अधिकारियों से फोन करवाकर उन पर दबाब भी बनाया गया। लेकिन एक ईमानदार अफसर पर किसी भी दबाब का कोई असर नहीं पड़ा और शनिवार को नप बद्दी के नये अध्यक्ष जस्सी चौधरी को नालागढ़ में ही शपथ दिलाई गई।
इन दिनों नालागढ़ में मल्टी टॉस्क वर्करों के साक्षात्कार चल रहे हैं जिसके चलते एसडीएम नालागढ़ ने बद्दी में नये अध्यक्ष को शपथ दिलाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। एसडीएम के मना करने के बाद बद्दी के कुछ भाजपाई तलखी में आ गए और जिद्द पर अड़ गए कि नये नप अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह बद्दी में ही होगा। जिसके लिए इन भाजपाईयों ने इधर उधर मंत्रियों संतरियों से फोन भी करवाए और एसडीएम नालागढ़ पर दबाब बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन एसडीएम नालागढ़ ने साक्षात्कार की जिम्मेदारी को अहमियत दी और स्टेशन छोडक़र कहीं भी जाने से मना कर दिया।
जिसके बाद बद्दी में शपथ ग्रहण समारोह के भाजपाईयो के अरमान आसुओं में बह गए और इतना प्रैशर बनाने के बावजूद भी कुछ भाजपाई बद्दी में शपथ ग्रहण समारोह नहीं करवा पाए। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा है और भाजपाईयों की हुई किरकिरी पर पोस्टें शेयर की जा रही हैं।
उधर एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इन दिनों नालागढ़ में मल्टी टॉस्क वर्करों के साक्षात्कार चल रहे हैं। जिसके चलते वह कार्यालय को छोडक़र कहीं नहीं जा सकते। जिम्मेदारी व व्यस्तता के चलते नप बद्दी के नये अध्यक्ष को नालागढ़ में शपथ दिलाई गई।

News Archives

Latest News