स्क्रब टाइफस से बचने के लिए बरते सावधानियां- प्रवीण कुमार

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

17 जून- मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार ने मानसून के दौरान जिले के सभी हिस्सों से स्क्रब टाइफस के सम्भावित मामलों के दृष्टिगत जागरूक रहने का आग्रह किया है।
उन्होने बताया कि 1 जनवरी से 17 जून 2022 तक स्क्रब टाइफस के कुल 422 परीक्षण किए गए जिसमे से 45 लोग स्क्रब टाइफस के लिए सकारात्मक पाए गए। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिले में स्क्रब टाइफस को रोकने के साथ-साथ इसे नियंत्रित करने और सावधानी बरतने की जरूरत है। स्क्रब टाइफस के एक्यूट फेब्राइल स्थितियों के सभी मामलों में का उपचार जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। उन्होने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्सीसाइक्लिन और एजीथ्रोमाइसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आम आदमी को संक्रमित चिगर्स के संपर्क में आने से रोकने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों पर शिक्षित करने के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, गांवों में आईईसी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए पूरी बाजू की शर्ट और पैंट जैसे सुरक्षात्मक कपड़े पहनना, खेतों में जाने के बाद स्नान करना आदि सावधानियां अपनाने की आवश्यकता है जिससे समुदाय द्वारा उचित स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने में मदद मिलेगी।
उन्होने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को नियमित अंतराल पर जन जागरूकता के प्रभावी तंत्र बनाने तथा अपनेे स्तर पर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये।

News Archives

Latest News