जल्दी से जल्दी शरू करें शी-हाट का निर्माण – आशुतोष गर्ग

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू 
17 जून नेचर पार्क बबेली मे बनने वाले शी-हाट के निर्माण बारे उपायुक्त कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक मे जिला परिषद कार्यालय के अधिशाषी अभियन्ता टेकचन्द शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि बबेली मे निर्मित होने वाले शी-हाट का प्राकलन तैयार कर लिया गया है जो 1 करोड़ रूपये से अधिक है लेकिन इसके निर्माण हेतु 65लाख रूपये का बजट उपलब्ध है।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बीडीओ तथा पीओ डीआरडीए को निर्देश देते हुये कहा कि इस शी- हाट का निर्माण जल्दी से जल्दी करवायें और  इसके निर्माण कार्य मे जो भी उपलब्ध बजट से अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी उपलब्ध करवा दी जायेगी। इस कार्य को कब शुरू करना है इसका जल्दी से जल्दी निर्णय लेकर एक प्लान तैयार करें और निर्माण  कार्य शुरू करवायें ।

News Archives

Latest News