विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू 
17 जून आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला परिषद हॉल कुल्लू मे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे कुल्लू जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारी, सहायक, रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार  व चुनाव कानूनगो ने भाग लिया। पहले दिन इस  शिविर  मे नये मतदाताओं का मतदाता सूची मे नाम दर्ज करवाने, नॉमिनेशन भरने, स्क्रूटनी, निशान आबंटन, सुरक्षा व पोलिंग पार्टियों के प्रबन्धन तथा मतदान दिवस पर  मतदान बूथ बनाने  इत्यादि के बारे मे बिस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान का गई। आईटी प्रोग्रामर रोहित शर्मा व सहायक प्रोग्रामर जितेन्द्र आनन्द ने आई टी ऐप, ईटीपीबीएस, सी-वीज़िल, सुविधा व सुगम  इत्यादि के बारे मे जानकारी उपलब्ध करवाई। ईलैक्शन तहसीलदार कुल्लू सुमन कपूर ने  नामांकन प्रक्रिया व मतदान  से सम्बधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

News Archives

Latest News