DNN सोलन
16 जून 21 जून को नालागढ़ में उपमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश, प्रदेश, जि़ला और उपमंडल स्तर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष का उपमंडल स्तर का योग दिवस नालागढ़ स्थित हेरिटेज पार्क में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 21 जून को नालागढ़ हेरिटेज पार्क में प्रातः 07.00 बजे से योग गतिविधियां आरम्भ कर दी जाएंगी। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन के बारे में आयुष विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा 19 व 20 जून को प्री-योग गतिविधियां करवाई जाएगी।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने आमजन से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में योग गतिविधियों में भाग लें।
इस अवसर पर खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी नालागढ़ डॉ. सुखविंदर कौर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. संदीप व स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के खण्ड शिक्षा चिकित्सा अधिकारी जसपाल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।















