सिरमौर में सर्पदंश से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

14 जून। सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में सर्पदंश से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना राजगढ़ तहसील के धरोटी गांव की है।
जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय सोनम पुत्री कुलदीप निवासी गहनोग डाकघर भुज्जल तहसील राजगढ़ अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी आई हुई थी। बच्ची अपनी माता के साथ कमरे में वह सोई हुई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को अंधेरे में सांप ने काट लिया। इस पर वह जोर से चिल्लाई, तो उसकी माता की आंख खुल गई। उसने जब लाईट जलाई, तो कमरे में सांप दिखाई दिया। यह बात बच्ची के मामा को बताई, तो उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News