DNN नाहन
13 जून जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा है कि रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलानी में कांग्रेस सद्भावना सम्मेलन के दौरान सामने आई तस्वीर दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में पहली मर्तबा किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इस तरह की तस्वीरें पेश आई है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस के सद्भावना सम्मेलन के दौरान पहुंची प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने कांग्रेस में खुलेआम गुटबाजी देखने को मिली और मंच के सामने बैठे कांग्रेसी नेताओं को मंच पर लाने के लिए प्रतिभा सिंह को हाथ तक जोडऩे पड़े थे। जिस पर जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर जिला अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है ऐसे में कांग्रेस की सम्माननीय अध्यक्षा के साथ जिला के कांग्रेस नेताओं का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। विनय गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्चस्व की जंग लड़ रही है और पार्टी कई धड़ों में बंटी हुई है । उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के करीब एक दर्जन दावेदार है वही सिरमौर जिला में विधायकों के टिकटों के लिए भी होड़ मची हुई है। विनय गुप्ता ने कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में भाजपा जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से सरकारबनाते हुए मिशन रपिट करेगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर का भाजपा की जयराम सरकार के कार्यकाली में चहुमुखी विकास हुआ है। आज प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य जहां पूरे हुए है तो वहीं कई विकासात्मक परियोजनाएं प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार जिला सिरमौर व प्रदेश को विकास के मामले में आगे लेकर जा रही है। जिसके बलपुते आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उ्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, गृहणी सुविधा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुषमान योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच के माध्यम से लोगों की समस्याओं की घर द्वार पर पहुंचकर समाधान करना, स्वाबलंबन योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार देना, बिजली के क्षेत्र में 125 यूनिट फ्री करना, बुजुर्गो को 60 साल की आयु के बाद पैंशन देना, कोरोना काल में फ्री राशन देना, कोरोना महामारी में फ्री वैक्सीनेशन करना हो यह सब भाजपा सरकार की देन है। भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि आज डा. वाई.एस. परमार मैडीकल कालेज, आई.आई.एम. जैसे बड़े शिक्षण संस्थान भाजपा सरकार की देन है। इसके अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य समेत सड़कों के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए है। उन्होंने कहा कि जिला में पी.एच.सी. सी.एच.सी. खोलने की बात हो, नये स्कूल खोलने की बात हो, पुलों के निर्मण की बात हो, सड़कों के निर्माण की बात हो या फिर स्कूल अपग्रेड करने समेत स्कूलों स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ को तैनात करने या फिर विद्युत विभाग केक्षेत्र में कार्य करके जिला में विद्युत सप्लाई को ओर अधिक बेहतर बनाने जैसे सभी कार्य भाजपा सरकार की देन है। आज जिला सिरमौर भाजपा की जयराम सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।














