DNN सोलन
सोलन के एल. आर. इंस्टीटयूट ऑफ फॉरमैसी के बी. फॉरमैसी तथा डी. फॉरमैसी कोर्स के 30 छात्रों व अध्यापकों नें ऐक्सेंट फॉर्मासुटिकल व डायग्नोस्टिक कंपनी का दौरा किया, छात्रों नें टेबलेट सेक्शन, लीक्युड सेक्शन, कैप्सयूल सेक्शन, गुणवता नियंत्रण सेक्शन व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता अग्रवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ये आवश्यक है कि छात्रों को समय समय पर व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल होता रहे इसी क्रम में उनके दवारा इस दौरे का आयोजन करवाया था। प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता अग्रवाल नें ऐक्सेंट फॉर्मासुटिकल व डायग्नोस्टिक कंपनी के प्रबंधक, नीरज़ कुमार व एल. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट की प्रबंध संचालक नीशा धनखड व उप निदेशक आदिल हुसैन का इस दौरे को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।















