DNN बिलासपुर
07 जून। जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 6 से 12 जून तक समस्त भारतवर्ष में आईकॉनिक वीक मनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि आईकॉनिक वीक के तहत देश के समस्त जिलों में 8 जून को *ग्राहक संपर्क कार्यक्रम* का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में ग्राहक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन 8 जून को प्रातः 11:00 बजे किसान भवन में किया जा रहा है । जिसमें लगभग 350 लोग भाग लेंगे।














