एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स का पर्यवेक्षक दल पहुंचा कुल्लू

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

4 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला की 235 पंचायतों और 6 शहरी निकायों में 206 स्थानों पर आपदा पर आधारित जुआरे नाटक नाटक के मंचन से एशिया बुक ऑफ रिकार्ड बनाया जाना है। इस कार्य के लिए एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स का एक दल कुल्लू पहुंच चुका है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने ये जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सलाहाकार नवल प्रकाश भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा, कला भाषा एवं संस्कृति मंत्री ने 28 मार्च को किया था। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष 27 मई को अटल सदन कुल्लू में इस नाटक की दोबारा प्रस्तुति दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा जोखिम की समस्या के समाधान में जन समुदाय को शामिल कर आपदा को कम किया जाए। इस मौके पर स्कूली छात्रों द्वारा अपने क्षेत्र के संबंधित जोखिम एवं संसाधन मानचित्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 

News Archives

Latest News