DNN बद्दी
04 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत चंडी का किया दौरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने चंडी मेला ग्राउंड में लगभग 100 करोड के उद्घाटन व शिलान्यास किये तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा साथ ही मुख्यमंत्री ने दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी द्वारा मंच से रखी गई मांगों को स्वीकारते हुए 16 मांगों को मंच पर ही स्वीकृत किया और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने की लोगों से अपील की मुख्यमंत्री से जब एसडीएम कार्यालय की मांग पर बात की गई तो उन्होंने बाद में इस पर विचार करने की बात कही आपको बता दें कि पिछले 4 वर्षों से मुख्यमंत्री के हर दौरे में क्षेत्र के लोगों द्वारा एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग की जाती रही है















