सोलन के गुरुद्वारा साहिब सपरून में शहीदी गुरुपर्व श्रद्धाभाव से मानया गया 

Himachal News Others Solan
DNN सोलन 
03 जून गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून मे सिक्खों के पांचवे गुरू श्री अर्जुन देव जी का शहीदी  गुरूपर्व श्रद्धा  व भक्ति भाव से मनाया गया । इस अवसर पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। गुरुद्वारा साहिब मे  अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गये । और किर्तन दरबार का आयोजन किया गया । स्थानीय रागी जत्थो के साथ साथ विशेष रूप से मौहाली से आये भाई जसविंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बारे में बताया ।  किस तरह श्री गुरू अर्जुन देव जी ने गर्म तवी पर बैठ कर देष व धर्म को बचाने के  लिए अपनी कुर्बानी दी थी । इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया जिसमें  सैकडो लोगो ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया ।

इस अवसर पर भाई जंसविंद्र सिंह व्गु रूद्वारे के ग्रंथि  गुरूदीप सिंहने बताया कि श्री गुरू अर्जुन देव जी ने देष व धर्म की रक्षा के लिए तपती तवी पर बैठकर अपना बलिदान दिया था । उनके शहीदी पर्व को मना कर उन्हें याद करने का अर्थ है कि धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को मान्यता देना जिसके लिए गुरू अर्जुन देव जी ने अपना आत्म बलिदान दिया था । उन्होंने कहा कि सभी को अपने देश व कौम के लिए सर्वत्र न्योछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए ।

News Archives

Latest News