DNN सोलन
गीता आदर्श विद्यालय में अतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ‘पर्यावरण जागरूकता अभियान’ चलाया गया जिसमें विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। परिसर प्रांगण में नर्सरी, के.जी, प्रथम तथा दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण पर आधारित कविता वाचन किया गया। तीसरी, चैथी, पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। छठी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। सातवीं, आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर बनाए गए जो प्रकृति से संबंधित थे। नवीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर नारा लेखन तथा विद्यालय से माॅल रोड तक रैली प्रदर्शन किया गया। ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण तथा औषधीय पौधों व जड़ी-बूटियों के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेह शर्मा जी, उपप्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता जी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को बधाई दी व भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा दी।


















