DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून को प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक सोलन शहर तथा आसपास के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि 7 जून 2018 को सोलन शहर, चंबाघाट, सलोगड़ा, सपरून बाईपास, कथेड़, शामती, कोटलानाला, जौणाजी तथा आसपास के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आमजन से इस अवधि में सहयोग की अपील की है। यह निर्णय विद्युत लाईनों के रखरखाव एवं आवश्यक मुर मत के दृष्टिगत लिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति मौसम साफ होने की स्थिति में ही बाधित रहेगी।

















