बद्दी में भी बरामद हुआ युवक से चिट्टा

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी
बददी पुलिस की एसआईयू शाखा ने एक कार से हैरोइन चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर एक कार को रोकर चैक किया। इस दौरान सरबजीत सिंह के पास से 9.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी चिट्टा बेचने का धंधा करता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

News Archives

Latest News