टेंडर को लेकर विवाद नप में लगाना पड़ा पुलिस पहरा

Others Solan

DNN सोलन
शूलिनी मेले के झूले की बोली को लेकर नगर परिषद में हुई टेंडर प्रक्रिया नप को रद करने पड़ी। इस दौरान टेंडर लेने आए लोगों द्वारा हंगामा करने पर नगर परिषद अध्यक्ष को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद मामला शांत हुआ। दरअसल झूले के टेंडर के लिए ठेकेदारों ने 1-1 लाख रुपए जमा करवाए थे, लेकिन टेंडर किसी ने नहीं डाला। आरोप लगाया गया कि सोलन के स्थानीय लोगों ने दूसरे राज्यों से आए ठेकेदारों को टेंडर नहीं डालने दिया गया। इसलिए झूले मालिक नप अध्यक्ष से टेंडर न करवाकर बोली करवाने की बात पर अड़ गए। नगर परिषद अध्यक्ष ने बोली करवाने से मना कर दिया, तो ठेकेदारों ने नप से जमा करवाए गए 1 लाख रुपए वापिस मांगे, लेकिन नप ने कहा कि इस पैसे के उन्हें चैक मंगलवार को दिए जाएंगे। इस बात को लेकर हंगामा हो गया और नप अध्यक्ष को पुलिस बुलाने पड़ी। वहीं नप ने झूलों के टेंडर रद कर दिए है, यह टेंडर अब आनलाइन होंगे।

 

News Archives

Latest News