कलाकारों ने मानपुरा और लोधी माज़रा में ग्रामीणों को दी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

27 मई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मानपुरा और लोधी माज़रा में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कलाकारों ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के उपयोग से समाप्त करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत कम करने पर बल दिया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को जल से कृषि को बल योजना के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में उपयुक्त स्थानों पर चेक डैम एवं तालाबों का निर्माण कर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। सामुदायिक स्तर पर कार्य करने पर सरकार शत-प्रतिशत व्यय वहन कर रही है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा प्रधान नामदेव, उप प्रधान ज्ञानचंद, वार्ड सदस्य मानपुरा निशा देवी, ग्राम पंचायत लोधी माज़रा प्रधान दर्शना देवी, उप प्रधान गुरूचरण, वार्ड सदस्य लोधी माज़रा बगोदेवी, जोगिन्द्र धीमान, तरसेम लाल, रामलाल, हरि किश्न सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News