कांग्रेस ने किया अनशन पर बैठने का एलान

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन ब्लाक कांग्रेस ने भी क्षेत्रीय अस्पताल की बदतर हालत को लेकर अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया है। जल्द ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोलन के पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष बलदेव ठाकुर के नेतृत्व में सोलन अस्पताल के बाहर अनशन पर बैठेंगे। यह एलान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने आयोजित एक बैठक के दौरान किया।


इसमें महंगाई, पेयजल तथा संगठन को मजबूत करने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुकेश शर्मा को प्रदेश डाटा कलेक्टर संयोजक नियुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की गई। अतिशीघ्र डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को सरकार से पूरा करने की मांग भी इस दौरान की गई।

News Archives

Latest News