बद्दी के भटौलीकलां पिछले 6 महीने से  बार्ड-1 के लोगों केा नहीं मिल पा रही पानी

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others
DNN बद्दी (आदित्य )
23 मई बद्दी की ग्राम पंचायत भटौलीकलां के वार्ड नम्बर एक में पिछले लगभग 6 महीने से लोगेां को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  जिसके चलते स्थानीय महिलाओं व अन्य लोगों ने एस.डी.ओ. कार्यालय के बाहर नारेबाजी की । स्थानीय महिलाओं का कहना है कि एस.डी.ओ. को जब दूरभाष पर शिकायत की गई तो उन्हेांने अभद्र भाषा का प्रयोग किया । स्थानीय महिलाओं व  लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में पिछले 6 महीने से पानी की किल्लत का लोगों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद उनकी समस्या को हले करना तो दूर की बात है उल्टा एस.डी.ओ. महेादय अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैँ। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त एस.डी.ओ. को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है व कुछ नेता अपने काम निकालने के लिए जानबूझ कर ग्रामीणों की पानी की समस्या के हल में बाधा बन रहे हैं।
उपरोक्त लोगों का कहना है कि पंचायत में पानी के टैंकों के ढक्कण खुले पड़े हैं जहंा कभी भी कोई बड़ा हादसा नहीं हो सकता  है। कुछ लोगेंा ने विभाग की लाईन में सेंध लगाकर अवैध कन्नेक्षन ले रखे हैं जिनकी शिकायत को भी विभाग ने नकार दिया । ग्रामीणों का कहना है कि अगर उक्त एस.डी.ओ. का जल्द तबादला नहीं हुआ व ग्रामीणें की पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण एस.डी.ओ. कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बारे में जब एक्सियन जल विभाग देव राज चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज में किसी कार्य से शिमला में हु व उन्हें  शिकायत के बारे में जानकारी मिली है व जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का हल निकाला जाएगा।

News Archives

Latest News