नालागढ़ मे ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए DSP अमित यादव ने की बैठक,

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
23 मई नालागढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हुई सोमवार को एक अहम बैठक हुई जिसमें विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक डीएसपी नालागढ़ अमित यादव की अगुवाई में आयोजित हुई जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में स्थानीय टैक्सी, बस व ट्रक अॉपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों को जररूी दिशा निर्देश दिए गए।
डीएसपी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एरिया में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की समस्या सबसे बड़ी है जिसके चलते जगह-जगह ट्रैफिक जाम व सड़क हादसे हो रहे है। डीएसपी ने कहा कि अगर इसके बवाजूद भी नियमों की उल्लघंना पाई गई तो एक्ट अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  इसके अलावा बैठक में नालागढ़ टैक्सी स्टैंड को भी शिफ्ट करने पर चर्चा हुई जिसमें न्यू बस स्टैंड के समीप शिफ्ट करने के आदेश दिए। सड़क किनारे न खड़े हो ट्रक डीएसपी अमित यादव ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपने ट्रक चालक को आदेश दें कि सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक खड़े न करें ताकि आवाजाही प्रभावित न हो सके। इस मौके पर पर एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल, ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष विद्या रतन व कैशियर वीर सिंह चंदेल समेत अन्य मौजद रहे।

News Archives

Latest News