वीरभद्र ने दी जय राम सरकार को ये चेतावनी

Arki Politics

दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
अर्की के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार को चीफ मिनिस्टर जयराम ठाकुर नहीं चला रहे बल्कि उनके पीछे बैठकर आर.एस.एस. चला रही है। यह बात उन्होंने ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव ध्यानपुर में मेला की संध्या पर बतौर मुख्याअतिथि कही। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों और भी आगे बढ़ाना चाहिए न कि उनका विरोध करना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनके समय खुले किसी भी संस्थान को बंद करने की कोशिश की तो वह न्यायालय में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही 20,000 से अधिक कर्मचारियों के तबादले कर दिए जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने यह भी माना कि कुछ तबादले जायज भी होते हैं लेकिन हर रोज नई लिस्ट निकल रही है। इस अवसर पर उन्होंने युवा जागृति मंच ध्यानपुर को 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी ने भी सम्बोधित किया व सभी लोगों को मेले की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर,पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी, उप-प्रधान रत्न, बातल पंचायत के प्रधान रत्न शर्मा, कश्लोग के प्रधान वेद ठाकुर, दावटी की प्रधान रीता देवी, युवा जागृति मंच के प्रधान कमल ठाकुर,राजेन्द्र ठाकुर, अमरचंद पल, सतीश कश्यप,राजेन्द्र रावत, संजय ठाकुर, सुशील ठाकुर, रोशन वर्मा,बीडीसी सदस्य हीरापाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जैनब चंदेल,प्रेम रघुवंशी,हेमराज ठाकुर, गोपाल,हेमंत वर्मा,अनिल गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

News Archives

Latest News