DNN शिमला
शिमला जिला के रामपुर पुलिस ने 3 महिलाओं को हैरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से 7.98 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार यह महिलाएं कुछ समय से हैरोइन बेचने का कार्य कर रही थी। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों महिलाओं की तलाशी ली और उनके पास से हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिमला जिले के उपमंडल रामपुर में पुलिस ने 3 महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान महिलाओं से करीब 7.98 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इन महिलाओं की पहचान बीना, सुमित्रा, संदीपा के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि महिलाएं नीरथ में स्थानीय लड़कों को हैरोइन बेचने का कारोबार कर रही थीं। इस बारे में पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है।















