पांवटा साहिब के भूंगरनी में पेश आया दर्दनाक हादसा
DNN पांवटा साहिब। उपमंडल की भुंगरनी पंचायत में आसमानी बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दो लोग बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इस बीच अचानक ही तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली इन दोनों पर गिर पड़ी। दोनों को यहां से हिलने का मौका तक नहीं मिल पाया। मृतक की जेब से कुछ रुपए मिले हैं, लेकिन पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरे व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करता है। नाजुक हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। उधर, पुरुवाला पुलिस घटना की जांच कर रही है।















