मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी

बद्दी के बिलांवाली स्थित एक पेकेजिंग कंपनी में एक हेल्पर की मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक कामगार अनिल कुमार यूपी का रहने वाला था, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार बिलावाला में बनवारी लाल पैकेजिंग कंपनी में अनिल कुमार (23) मशीन पर हेल्पर का कार्य करता था।

शनिवार सुबह जब वह मशीन पर कार्य कर रहा था तो एक कपड़ा मशीन में उलझ गया और हेल्पर अनिल भी कपड़े के साथ मशीन के बीच आ गया जिससे उसकी सिर बुरी तरह से ज मी हो गया। कामगार को मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी खजाना राम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधक, मशीन ओपरेटर व मु य आपरेटर के खिलाफ धारा 336 व 304 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

News Archives

Latest News