DNN सोलन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोलन से युवा नेता मुकेश शर्मा मिक्की को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। मुकेश शर्मा को अखिल भारतीय डाटा एनालिटिक्स विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश डाटा एनालिटिक्स विभाग का संयोजक बनाया गया है। पेशे से वकील मुकेश शर्मा एनएसयूआई अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था। वर्तमान में वे सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता है।
मुकेश ने हिमाचल प्रदेश डाटा एनालिटिक्स विभाग के संयोजक बनाने के लिये हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का और कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री व विधायक सोलन डॉ कर्नल धनीराम शांडिल , प्रदेश काँग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, प्रदेश काँग्रेस सोशल मीडिया संयोजक राजिंदर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय भंडारी, कांग्रेस प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा ,कांग्रेस कमेटी सोलन, कसौली, नालागढ़ , कंडाघाट के अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर, रोशन ठाकुर, असीम शर्मा, संजीव ठाकुर ,शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष जतिन साहनी, मनोज गुप्ता, विनेश धीर, अंकुश सूद,जितेंद्र ठाकुर सोलन ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक देविंदर ठाकुर, जय पाल योगिराज, प्रदीप कुमार,राजेश कुमार आदि ने अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू व अखिल भारतीय डाटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती का आभार व्यक्त किया है। मुकेश शर्मा जिला कांग्रेस सोलन में सोशल मीडिया संयोजक व प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं दे रहें है और सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया उन्होंने यह भी बताया की मुकेश शर्मा लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जूडे हैं और युवा व कर्मठ कार्यकर्ता है।


















