सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर सेमीनार 23 मई को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

21 मई उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मुख्य सूचना आयुक्त हिमाचल प्रदेश द्वारा 23 मई, 2022 को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में प्रातः 10ः15 बजे से 2ः15 बजे तक एक सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सेमीनार में भाग लेने के लिए जिला सेालन के विभिन्न विभागों के 50 प्रथम अपीलीय अधिकारियों, लोक सूचना अधिकारियों तथा सहायक सूचना अधिकारियों को नामांकित किया गया है।

Latest News