नालागढ़ मे  प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में रात 2:30 बजे लगी भीषण आग

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़ (आदित्य )
21 मई नालागढ़ न्यू बस स्टैंड के समीप झुग्गियों में देर रात 2:40 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से क़रीब 22 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक प्रवासी व्यक्ति भी झुलसने से घायल हो गया। यह आग एक झुग्गी से भड़की और एक के बाद एक साथ लगती झुग्गियों में फैल गई। आग फैलती देख प्रवासी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन अपनी क़ीमती सामान नहीं निकाल पाए जिससे लाखों रूपये का नुक़सान हुआ। वहीं पशुओं को खोलने तक का मौक़ा नहीं लगा। जिसकी चपेट में आने से एक गाय, एक बकरी, एIक भैंस बच्चा व 12 मुर्ग़े झुलस कर मर गए। इस आगज़नी की घटना में 10 लाख का नुक़सान व 30 लाख की संपत्ति बचाई ।
 वहीं पर नालागढ़ तहसीलदार ऋषि शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मजदूरों को हर संभव सहायता करने की बात कही और उनके खाने पीने तथा रहने की व्यवस्था नगर परिषद मे कर दी गई है.
फायर बिग्रेड नालागढ़ ऑफ़िसर जयपाल ठाकुर ने बताया कि देर रात 2 बजकर 40 मीनट पर सूचना मिली और 1 मीनट के भीतर एक गाड़ी मौक़े पर रवाना हुई। और तुरंत अधिकतम पूरा स्टाफ़ मौक़े पर पहुँचा और आग पर क़ाबू पाया। आग लगने का कारण फ़िलहाल अज्ञात चल रहा है।

Latest News