DNN नाहन
20 मई । हिंदू जागरण मंच ने आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में हाल ही में माजरा में हुए प्रकरण को लेकर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। हिंदू जागरण मंच ने जहां इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, तो वहीं संबंधित क्षेत्र व जिला में इस संबंध में एक सर्च आप्रेशन चलाने की भी मांग उठाई।
हिंदू जागरण मंच के प्रांत पदाधिकारी शिव कुमार गर्ग ने 17 मई को माजरा में एक विशेष समुदाय द्वारा थाने का घेराव करने के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय द्वारा सुनियोजित ढंग से खुलेआम तलवारे लहराकर आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बाइट: शिव कुमार गर्ग, प्रांत पदाधिकारी, हिंदू जागरण मंच
बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है और अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है।















