DNN बद्दी (आदित्य )
19 मई खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ ने बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस-1 स्थित एक घर से अवैध सिलेंडर पकड़े हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व
आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत थाना बद्दी में मामला किया। आरोपी अनिल कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड बद्दी का रहने वाला है। खाद्य आपूर्ति विभाग नालागढ़ की टीम न दबिश देकर अवैध कारोबार का भांडाफोड किया। मकान से 24 घरेलू सिलेंडर व 5 व्यवसायिक
सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा विभाग ने मौके से भार तोलने की मशीन व इलेक्टट्रिक गैस ट्रांसफर मशीन भी बरामद की। आरोपी मौक़े पर वैद्य
दस्तावेज व परमिट मांगा तो किसी प्रकार का दस्तावेज नही दिखा पाया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमों की उल्लघंना पर पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया
है।















